फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में गन्ने के खेत में मिलीं दो कब्रें, चर्चाओं का बाजार गर्म; पुलिस मौके पर

सुल्तानपुर में रविवार सुबह गन्ने के खेत में दो कब्रें मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में खर-पतवार साफ कर रहे मजदूरों की नजर कब्र पर पड़ी तो उन्होंने काम रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कब्रों की खोदाई शुरू कराई। मामला गोसाईंगंज क्षेत्र के गनेशपुर कैथोली अजीजपुर गांव का है। गांव निवासी जमाल ने अपना गन्ने का खेत महादेवपुर निवासी बबलू वर्मा को बटाई पर दिया है। रविवार सुबह करीब 9.00 बजे बबलू वर्मा ने खेत की सफाई के लिए मजदूर लगाए थे। काम के दौरान मजदूरों ने खेत में दो खोदी हुई कब्र दिखीं। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि दोनों कब्र की खोदाई कराई जा रही है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें