फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में भ्रातृप्रेम की मिसाल बनी 54वीं भरत यात्रा, पहुंची सीताकुंड घाट

सुल्तानपुर में भ्रातृप्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने भरत के चरित्र को जीवंत करती 54वीं भरत यात्रा बृहस्पतिवार को रामनगरी अयोध्या से चलकर जिले के सीताकुंड घाट पहुंची। रात में जिलेवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। सीताकुंड घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा के साथ चल रहे कलाकारों ने नाट्य मंचन के माध्यम से त्रेतायुगीन प्रसंग को प्रस्तुत किया। भजनों पर रातभर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। यात्रा का भाव था कि जब भगवान श्रीराम को वनवास के दौरान अयोध्या वापस लाने के लिए भरत चित्रकूट पहुंचे थे। संतों और रामभक्तों का जत्था इसी प्रसंग की स्मृतियों को लेकर चित्रकूट जा रहा है। शुक्रवार को यात्रा जिले से चित्रकूट की ओर रवाना हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें