फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के युवा, विजेताओं को मिलेंगे 21 हजार रुपये; VIDEO

जनकल्याण सेवा समिति रॉबर्ट्सगंज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्रेसवार्ता में समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग मैराथन कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश से शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक जाएगी। वहीं, बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बाजार स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से शुरू होकर सर्किट हाउस तक पहुंचेगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 21 प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। डॉ. तिवारी ने बताया कि प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अनुभवी वॉलिंटियर, प्रशिक्षक और चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। प्रतियोगिता में 17 से 26 वर्ष की आयु के युवा हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागी का सोनभद्र का निवासी होना अथवा जनपद में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। प्रेसवार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संदीप सिंह, श्रीराम दरबार अखाड़ा के संरक्षक आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, पूर्व सभासद अरविंद पांडेय, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि, नवीन त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, अंशु चौबे, पंकज ओझा, अखिलेश कश्यप, तन्मय त्रिपाठी, डब्ल्यू शुक्ला, विनय भारती, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें