सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लोढ़ी में पीडीए जन पंचायत संवाद का आयोजन किया। जिला सचिव प्रमोद यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पेयजल, सफाई सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार बनने पर गांव की पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कहा कि चौपाल में महिलाओं ने जिस तरह अपनी समस्याएं और पीड़ा साझा की, उससे गांव की जमीनी स्थिति का पता चलता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर घर जल-नल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का दावा किया जाता है, लेकिन गांवों और शहरों में जमीनी हकीकत इससे अलग है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर शंकर प्रसाद, मीना भारती आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।