फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे महिला ने बच्चे को दिया जन्म, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल;video

सोनभद्र में घोरावल नगर के शिवद्वार रोड पर रविवार देर शाम एक महिला ने सड़क किनारे नवजात को जन्म दे दिया। प्रसव के दौरान नवजात सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई। सूचना पर एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को सीएचसी घोरावल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गर्भवती महिला अकेले सड़क से गुजर रही थी। अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दिया। नवजात के सड़क पर गिरने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे नगर के अंकित अग्रहरि ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। अंकित और ईशांत अग्रहरि ने जच्चा-बच्चा के लिए कपड़े, दूध, फल और भोजन की व्यवस्था भी की। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला कुछ महीने से नगर में घूमती देखी जाती रही है। वह कुछ गांवों के नाम बता रही थी, लेकिन स्पष्ट रूप से अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी। बच्चे के जन्म के बाद उसके चेहरे पर ममता और खुशी के भाव दिखाई दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक है। सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे विसुंधरी गांव में महिला के मायके के परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद महिला के माता-पिता सीएचसी पहुंचे और आवश्यक लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी करने के बाद जच्चा-बच्चा को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें