सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में बंधी में डूबने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।