फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर बताई भाजपा सरकार की कमियां, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 11:06 PM IST

सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। बूथ संख्या 14 पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर जनता को सपा की नीतियां और भाजपा सरकार की कमियां गिनाई। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार पूंजीपतियों के हितों में काम करती नजर आई। आज खाद्य पदार्थों और दवाइयों की बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। बताया कि सपा सरकार में माता-बहनों के लिए समाजवादी पेंशन योजना संचालित की जा रही थी, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर माता-बहनों को 40 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली और इंटर पास छात्रों को लैपटॉप देने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें। उनके साथ गोपाल गुप्ता, माया भारती, सुशीला भारती, कल्याणी कोल, दीपक, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें