फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के विरोध में आरटीएस चौक पर सपा ने किया प्रदर्शन, VIDEO

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार के विरोध में राॅबट्रर्सगंज के आरटीएस चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और व्यापारी, किसान व नौजवानों के शोषण का आरोप लगाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकारी सहायता मांगने पर बेटियों की इज्जत मांगी जा रही है। उन्होंने वर्तमान सरकार के कानून व्यवस्था ठीक होने के दावों पर सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों की हत्या और लूट मची हुई है। गोंडा में विनोद साहनी की हत्या का उदाहरण दिया। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की सहयोगी पार्टी के मंत्री भी धरने पर बैठ रहे हैं। सपा के नेता राजा राम पाल और बचोले पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पीडीए समाज का उत्पीड़न कर रही है। हीरावती भारती ने कहा, हम महिलाएं इस सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। प्रदर्शन में सुनील शर्मा, जुनैद अंसारी, अमर भारती, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश केवट आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें