फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण, आरती वर्मा सम्मानित; VIDEO

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता का जायजा लिया। वहीं आईजीआरएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला आरक्षी आरती वर्मा को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई गई। शस्त्रों के संबंध में प्रशिक्षण और अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को जनसेवा और कानून-व्यवस्था के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन चेकिंग की। वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और आवश्यक संसाधनों का परीक्षण किया गया। वाहन चालकों को नियमित रख-रखाव और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। एसपी ने परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों के अभिलेख, रख-रखाव और फिटनेस की स्थिति जांची। इसके बाद क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें