फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले ठोस प्रमाण दे विपक्ष: रूबी प्रसाद;video

सोनभद्र में भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कांग्रेस और विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर बिना ठोस प्रमाण सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों, प्रमाणों और आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर बात रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद कांग्रेस और विपक्ष की ओर से निर्वाचन आयोग सहित अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं। एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में भी आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण और आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर ही चर्चा होनी चाहिए। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास हासिल करने में चुनौती महसूस हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम और आरोपों का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी दलों को संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें