रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों में बृहस्पतिवार को मासूम समेत दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।