संगठित गिरोह बनाकर भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं त्योहारों के अवसर पर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया गया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरोह की छह महिलाओं सहित सात को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह में मां-दो बेटियों के साथ एक दंपती शामिल है।