वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार दोपहर दो नंबर गेट के समीप दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कोयला लदे ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।