कहीं श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन गमन का मार्मिक दृश्य तो कहीं राम-सीता विवाह का उल्लास। किसी मंच पर नगर दर्शन और फुलवारी की लीला ने दर्शकों का मन मोहा तो कहीं सीताहरण के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जिले में चल रही रामलीलाओं में बुधवार की रात रामायण के विविध प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय और संवादों पर दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।