किसानों के श्रम और खेती-किसानी से जुड़ाव का संदेश देने के लिए डीएम चर्चित गौड़ बुधवार को खुद खेत में उतर गए। रॉबर्ट्सगंज तहसील के राजस्व ग्राम बिच्छी में किसान राजू कुमार मौर्य के खेत में उन्होंने हसिया चलाकर धान की कटाई की। इस दौरान क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में शामिल होकर उत्पादन का आकलन भी किया।