रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत खत्म हो चुकी है। आपूर्ति पूर्व की तरह सुचारू होने के बाद भी रॉबर्ट्सगंज में उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर पाना अब भी परेशानी भरा है। गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के गोदाम तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। सिलेंडर लेने के लिए नगर से दो किमी दूर एक बगीचे में खुले आसमान के नीचे कतार लगानी पड़ रही है। बारिश के बीच भी उपभोक्ता घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। पूरा दाम देने के बाद भी होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं में असंतोष है।