सोनभद्र। दीपावली और छठ पूजा की छुट्टियां समाप्त होने के बाद दूसरे शहरों में नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोग अब अपने कार्यस्थलों पर लौटने लगे हैं। इसके चलते मंगलवार को जिले में बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से शाम तक रोडवेज और निजी बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी रही। दोपहर में भीड़ और बढ़ गई। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चलने वाली कई बसों में इतनी भीड़ रही कि यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं, कई लोगों को बस में जगह नहीं मिलने के कारण इंतजार करना पड़ा।