फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के साथ 200 रुपये में पाइप बेचने का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया विरोध;video

दुद्धी में इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर के साथ 200 रुपये में पाइप खरीदने के लिए कथित तौर पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर मनमानी और अतिरिक्त वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उपभोक्ता चंदन कुमार मौर्या ने बताया कि वह गैस सिलिंडर लेने पहुंचे थे और उनके पास पहले से ही सही हालत में पाइप मौजूद है। उनका आरोप है कि एजेंसी कर्मचारियों ने 200 रुपये का नया पाइप लेने के बाद ही सिलिंडर देने की बात कही। उपभोक्ता शौकत अली ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महंगाई के दौर में उपभोक्ताओं पर इस तरह का अतिरिक्त खर्च डालना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाइप लेने से इनकार करने पर कर्मचारियों की ओर से अभद्रता की गई और सिलिंडर देने से मना किया गया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चंदन कुमार और चंदन मौर्य ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने पुलिस से कथित अतिरिक्त वसूली पर रोक लगाने की मांग की। पुलिसकर्मियों ने गैस वितरण कर्मचारी राकेश मौर्य से उपभोक्ताओं पर पाइप खरीदने के लिए दबाव नहीं बनाने और केवल सिलिंडर वितरित करने को कहा। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिना पाइप खरीदे गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें