फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन;video

दुकानदार पर बदसलूकी करने का भी आरोप, तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन संवाद न्यूज एजेंसी दुद्धी। तहसील मुख्यालय क्षेत्र के दिघुल गांव में राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी दो माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। कई बार दुकान का चक्कर लगाने के बाद भी राशन नहीं मिलने पर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीण गोपाल यादव, हीरामणि यादव, राजकुमार भारती, अमानत अली और देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन निकासी दर्ज कर ली, लेकिन उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया। राशन मांगने पर कभी स्टॉक नहीं होने तो कभी अगले सप्ताह आने की बात कहकर टाल दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीने से उन्हें इसी तरह परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि राशन मांगने पर कोटेदार ने उनके साथ बदसलूकी भी की। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए आपूर्ति निरीक्षक से जल्द ही राशन दुकान का निरीक्षण कराया जाएगा। कार्डधारकों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें