फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीतापुर: हाइवे पर युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, सीएचसी में मौत

सीतापुर के कमलापुर के लुधौरा गांव के पास पुरानी रंजिश के चलते बाजार से घर लौट रहे युवक को हाइवे पर रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी कसमंडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनोज (35) पुत्र भरोसे के रूप में हुई है। घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव और थाना प्रभारी इतुल चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। मृतक के परिजनों ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें