फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीन विवाद में चाचा को मारी गोली, भतीजे पर आरोप

सीतापुर। पिसावां के लोहारखेड़ा गांव निवासी रामअवध उर्फ फूल सिंह (45) को बुधवार दोपहर गांव के बाहर गोली मार दी गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने का आरोप उनके भतीजे अमृत सिंह पर है। जानकारी के अनुसार फूल सिंह का अपने भाई संजय सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब तीन साल पहले भाला लगने से संजय सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में फूल सिंह पर भाला मारने का आरोप लगा था। इसके बाद से फूल सिंह के पिता रामलाल उससे नाराज रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद फूल सिंह को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें