फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश के बाद पुल पर जगह जगह गड्ढे, निकलना दुश्वार, राहगीरों को हादसे का डर

सीतापुर। कोतवाली देहात स्थित भाजपा कार्यालय के सामने बने ओवरब्रिज की हालत बदहाल है। सड़क और पुल की बदहाल हालत से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। पुल पर जगह जगह सड़क उखड़ी और गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। गड्ढों में गिट्टी और पत्थर बिखरे होने से दोपहिया वाहनों के साथ ही अन्य वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। ई रिक्शा और भारी वाहन चालकों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों शानू, रामू व अन्य ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण सफर में परेशानी होती है और वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। पुल पर आवागमन के दौरान चालक गड्ढों से बचकर वाहन निकालने को मजबूर हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें