फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, घरों में तैयार हुआ लौकी-भात का प्रसाद

लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पारंपरिक शुरुआत हो गई। सीतापुर में छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने सुबह स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लिया। घरों में साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए लौकी-भात तथा कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया गया। शहर में विभिन्न पीएसी वाहिनियों में तैनात जवानों व अधिकारियों के घरों में पूजन की शुरुआत की गई है। इसके अलावा बिसवां, जवाहरपुर, रामगढ़, हरगांव चीनी मिलों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन किया। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा के तहत व्रती सात्विक भोजन ग्रहण किया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले कठिन अनुष्ठान की शुरुआत की है। शनिवार को खरना के साथ व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेकर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें