बानगंगा नदी की उफान से क्षेत्र के नकथर से परिगवा होते हुए नौडिहवा से बसहिया से झुलनीपुर सड़क मार्ग पर पानी चल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगो को जाने-जाने में दिक्कत हो रही हैं। वही ग्रामीण को डर सता रहा है। कि 2024 की तरह बाढ़ आ जाएगी तो फसल से लेकर अन्य सामना नष्ट हो जाएंगे। घरों से निकलकर दूसरे जगह शरण लेनी पड़ेगी। अधिकारियों के अनुसार पहाड़ों पर बरसात कम हो गया है। जल्द ही नदियों का जल स्तर कम हो जाएगा।