सिद्धार्थनगर में पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी थेफ्ट और गोल्हौरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अतरमू नानकार के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई है। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज चौराहे पर 21/22 अक्तूबर 2026 की रात और 16 अक्तूबर को बालेजिनवा गांव के एक घर में हुई चोरी की घटनाओं से इनका संबंध बताया जा रहा है।