सिद्धार्थनगर के बांसी थाना पुलिस ने अवैध स्वापक औषधि और प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कोडीन सिरप की 238 शीशी, नाइट्राजेपम की 500 टैबलेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।