फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवदुर्गा महोत्सव: मां स्कंदमाता की विधि-विधान से हुई पूजा, माता वैष्णव देवी की गुफा रही आकर्षण का केंद्र

राम जानकी मंदिर में जारी नवदुर्गा पूजा महोत्सव में बृहस्पतिवार को मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। महोत्सव में मां वैष्णो देवी की झांकी और गुफा बनाई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। इस दौरान पूजन पंडाल मां दुर्गा के जयकारों व भजनों से गुंजायमान रहा। पंडाल में मौजूद पंडित अनोखी लाल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां स्कंदमाता की पूजा की और आरती कर प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने बताया कि मां स्कंदमाता प्रेम और ममता की प्रतीक हैं। इन्हें विद्यावाहिनी, माहेश्वरी और गौरी भी कहा जाता है। मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा से बुद्धि का विकास, ज्ञान और संतान सुख मिलता है। पंडाल में बृजेश कुमार पटेल ने मां वैष्णो देवी गुफा बनाई, जो आकर्षण का केंद्र रही। सुबह से लेकर शाम तक मां वैष्णव देवी की गुफा देखने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान बाबा जवाहर दास, लवकुश पांडेय, राहुल वर्मा, गौतम राने आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें