यूपी के श्रावस्ती में एक किशोर का शव शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में उसके कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा गांव की है। गांव निवासी अजय कुमार (17) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो चुकी थी। अजय को मृत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर कोतवाल राज प्रकाश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ भरत पासवान ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि रात में अजय की तबीयत खराब हो गई थी। खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था। सुबह वह मृत अवस्था में मिला। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।