फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: शहीद मनीष की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी, मां बोलीं- आखिरी बार चेहरा दिखा दो

शामली के भाज्जू गांव में शहीद लांस नायक मनीष का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मातम छा गया। ताबूत खुलते ही मां मंजू, पत्नी बुलबुल और बहनें मीनाक्षी व शिवानी बिलख पड़ीं। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी और कहती रहीं कि अब रक्षाबंधन किसके साथ मनाएंगी और राखी किसे बांधेंगी। मां पार्थिव शरीर से लिपटकर आखिरी बार बेटे का चेहरा दिखाने की गुहार लगाती रहीं। सेना के जवानों ने ताबूत खोलकर परिजनों को अंतिम दर्शन कराए तो उनकी चीख-पुकार से पूरा गांव सिसक उठा। परिवार के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। बहनें भाई की तस्वीर से लिपटकर कहती रहीं कि घर का चिराग बुझ गया और उनका सहारा छिन गया। वहीं, पिता रामवीर ने भावुक होकर कहा कि यदि उनके और बेटे होते तो उन्हें भी सेना में भेजते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें