शामली में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने भाजपा सरकार पर किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने और 15 दिन में गन्ना भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में गन्ना मूल्य बढ़ाने, समय से भुगतान और मुफ्त सिंचाई जैसी सुविधाएं दी गई थीं। मिशन 2027 में सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की बात भी कही। इस दौरान अमित बंसल, राहुल जावला और अभिषेक राठी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। प्रेसवार्ता में कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।