शाहजहांपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पारण किया। खन्नौत नदी घाट पर व्रती महिलाओं और उनके परिवार की भीड़ जुटी। सर्दी के बावजूद महिलाओं में उत्साह दिखा। उन्होंने नदी में खड़े होकर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की। इससे पहले रविवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया था। पूजा के बाद प्रसाद वितरित हुआ और व्रत का पारण किया गया।