फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बारिश से बदहाल सड़क पर हुआ जलभराव, धान की पौध लगाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र के बिरिया खुर्द गांव में कई वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव से रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। इससे परेशान गांव के युवाओं ने सड़क पर धान की पौध लगाकर विरोध जताया। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में तुलसी पंडित के मकान से प्राथमिक विद्यालय तक करीब 100 मीटर और रामू के मकान से स्कूल तक करीब 70 मीटर सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रयास किए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के दिनों में सड़क की हालत और खराब हो जाती है। कीचड़ और दलदल के बीच से होकर स्कूली बच्चों को विद्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज युवाओं ने सड़क पर धान की पौध लगाकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें