शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सोमवार को दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर का विरोध किया। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एमडीआर वापस लेने की मांग की। विरोध जताते हुए व्यापारियों ने यूपीआई के क्यूआर कोड साउंड बॉक्स तोड़े। उनका कहना था कि यह अतिरिक्त शुल्क कारोबार पर बोझ बढ़ाएगा।