फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: ग्रीन रोड निर्माण के लिए कवि तिराहा से टाउनहाल रोड बंद, लोग परेशान

शाहजहांपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड निर्माण के लिए कवि तिराहा से टाउनहाल रोड पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाल इमली चौराहा जाने के लिए लोगों को एसपी कॉलेज होकर घूमकर जाना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने के कारण लाल इमली चौराहा की ओर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस को पहले ही सूचना दी गई थी। डायवर्जन लागू नहीं होने के कारण राहगीरों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य दिन-रात कराया जा रहा है और संबंधित एजेंसी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें