फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, स्कूल बंद किए जाने का विरोध

शाहजहांपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों को बंद और मर्ज किए जाने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। मोहल्ला अफरीदी स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की शिक्षा नीति और सरकारी विद्यालयों को बंद किए जाने के फैसले पर विरोध जताया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 26 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्तर के विद्यालय बंद या मर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा का प्रमुख सहारा हैं। विद्यालयों को बंद करने से इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यालय बंद करने के बजाय उनमें पर्याप्त शिक्षक, बिजली, पानी, शौचालय, कंप्यूटर और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। सपा सरकारी विद्यालयों को दोबारा खोलने और शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में प्रभारी परवेज अंसारी, सहप्रभारी मोईन सफदर एडवोकेट, छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें