फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम जीती, खिताबी मुकाबले में पीलीभीत को हराया

शाहजहांपुर में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के चारों जिलों की टीमों ने प्रदर्शन किया। इसमें शाहजहांपुर ने पीलीभीत को हराकर अंडर-14 का खिताब अपने नाम कर लिया। बारिश के चलते राइफल क्लब में हुई प्रतियोगिता में बालक अंडर-14 वर्ग के फाइनल में शाहजहांपुर की टीम ने पीलीभीत को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में पीलीभीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर को 4-2 से पराजित किया। बालिका वर्ग के अंडर-19 फाइनल मुकाबले में बरेली ने पीलीभीत को 1-0 से हराया। अंडर-17 वर्ग में पीलीभीत की टीम ने बरेली को 1-0 से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रतनेश शुक्ला, क्रीड़ा सचिव राम कुमार, तसदीक खान, राहुल कुमार, मीरा गंगवार, जयप्रकाश, लईक अहमद, यासीन खान, वर्तिका रस्तोगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें