शाहजहांपुर में मंगलवार को तहसील सदर में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने चैंबर के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।