फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: फिट इंडिया अभियान के तहत खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल रैली, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

शाहजहांपुर में केंद्र सरकार और खेल निदेशालय के निर्देश पर फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के खिलाड़ियों ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने साइकिल दौड़ाकर स्वस्थ रहने का संदेया दिया। मेजर ध्यानचंद की जयंती के बाद खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर हथौड़ा स्थित स्टेडियम से जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। साइकिल के जरिये खिलाड़ी विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद उद्यान पर पहुंचे। खेल अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों ने साइकिल से भ्रमण कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति जागरूक किया। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रत्येक खिलाड़ी को हेलमेट, नी गार्ड और एल्बो गार्ड उपलब्ध कराए। खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षक शकील अहमद ने खिलाड़ियों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें