फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आशा वर्कर का सीएचसी में प्रदर्शन

तिलहर। लंबित मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर आशा वर्करों ने सीएचसी में प्रदर्शन किया। इस बीच सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगी। आशा वर्कर ने सभा में कहा कि अपनी मांगों को लेकर पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों और शासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के संचालन में आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। कार्य का बोझ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके अनुपात में मानदेय में उचित वृद्धि नहीं की गई है। प्रदर्शन में शशि, अनीता सक्सेना, प्रीति राठौर, शकुंतला, नीलम, लक्ष्मी, नगीना बेगम, नानी देवी, सविता देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें