फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बड़े पीर साहब की याद में 11वीं शरीफ पर उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

शाहजहांपुर में हजरत अब्दुल कादिर जिलानी (बड़े पीर साहब) की याद में 11वीं शरीफ मंगलवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में फातिहा कराकर लोगों को लंगर बांटा। दूसरी ओर मोहल्ला झंडा कलां में लगे झंडे में चादरपोशी व गुलपोशी कर मन्नतें मांगी। इस बीच मेले में लोगों ने खरीदारी की। मोहल्ला झंडा कलां में स्थित झंडे में सुबह से ही शहर व आसपास के ग्रामीण इलाके से लोगों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। लोगों ने झंडे के सामने अकीदत के साथ चादरपोशी व गुलपोशी की। अन्य दरगाहों पर गुलपोशी की गई। शाम में हुए कुलशरीफ में कुरआन पाक की तिलावत कर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। यहां लगे मेले में खूब खरीदारी की गई। कमेटी के अनुसार, झंडा कलां में पिछले करीब सौ वर्षों से लगातार 11वीं शरीफ का मेला लग रहा है। यहां पर हर बृहस्पतिवार को भी काफी भीड़ उमड़ती है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र व पड़ोसी जनपदों से भी लोग आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें