करेली रोड पर बाइक छात्रा से टकराकर पीछे से पिकअप में घुस गई। हादसे में बाइक सवार नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बहनोई राजवीर और छात्रा को मामूली चोटें आई। मौके से चालक अपनी पिकअप लेकर चला गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां नितिन की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया।