फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद ने रावण के दरबार में जमाया पैर, नहीं हिला सके रावण: मेघनाथ

गांव भुलावई में श्री लघु आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। मंचन के दौरान अंगद - रावण का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। रामलीला को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पंडाल में मौजूद रहे। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हैं कि वह माता सीता को सम्मानपूर्वक प्रभु श्रीराम को लौटा दें और उनसे क्षमा मांग लें, लेकिन अहंकार में डूबा रावण उनकी बात नहीं मानता और उन्हें लंका से निष्कासित कर देता है। इसके बाद विभीषण प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं। भगवान श्रीराम उन्हें गले लगाकर भाई के समान प्रेम देते हैं और समुद्र के जल से उनका राजतिलक कर लंका का राजा घोषित करते हैं। अगले मंचन में दिखाया कि भगवान श्रीराम युद्ध से पहले रावण को समझाने के लिए अंगद को उसके दरबार में भेजते हैं। अंगद रावण को माता सीता को वापस करने की सलाह देते हैं, लेकिन रावण युद्ध की धमकी देता है। इस पर अंगद अपना पैर दरबार में जमा देते हैं और चुनौती देते हैं कि यदि कोई उनका पैर हटा देगा तो श्रीराम युद्ध हार मान लेंगे। रावण के दरबारी और मेघनाथ भी अंगद का पैर नहीं हिला पाते। अंत में रावण स्वयं पैर हटाने का प्रयास करता है तो अंगद पैर हटा लेते हैं। रामलीला के दौरान राजेश कुमार शर्मा, अनिल सिंह, बाबू सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, ऋषि कुमार पाठक, राजू मौर्य, सुधाकर मौर्य, लीलाधर मौर्य, छत्रपाल मौर्य, कर्मसिंह, नेपाल सिंह और सुमन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें