फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज की पैदल यात्रा रोकी, पुलिस से हुई नोकझोंक; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 06:13 PM IST

यूजीसी, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में मंगलवार को गांव मोरा के ठाकुरद्वारा मंदिर से तहसील तक प्रस्तावित स्वर्ण समाज की पैदल यात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। यात्रा शुरू होने के करीब सौ कदम बाद ही पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। पैदल यात्रा को रोके जाने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी दिखाई दी। इस दौरान पुलिस और स्वर्ण समाज के युवाओं के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई। बाद में पैदल यात्रा दो गुटों में बंट गई। एक गुट के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी कानून वापस लेने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें