फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: नकली सिक्कों की फैक्टरी पकड़ी, 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपाए, पांच गिरफ्तार

शहर कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.28 लाख रुपये के नकली सिक्के, छह मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद की हैं। ये लोग ज्यादातर बाजार, ठेकों और टोल प्लाजा पर नकली सिक्के खपाते थे। रविवार को पुलिस टीम ने जुबली पार्क से उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह निवासी टावर डी-पांच पेंटाहोम सोसायटी जिरकपुर मोहाली, हिमांशु उर्फ गुल्लू निवासी बरसी, कुलदीप निवासी आवास विकास, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्धन निवासी लड्डू गांव मधुबनी बिहार और अनुराग पाल उर्फ लंकेश निवासी पीपरीश रामेश्वरम जिला संत रविदासनगर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें