फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शिवगढ़ (रायबरेली)। स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच मार्ग पर मनऊखेड़ा गांव के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से घायल हुए 10 वर्षीय इंद्रपाल की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचने पर परिजन बिलख पड़े। अंतिम संस्कार के बाद मोहल्ले के लोगों ने स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच पर कुछ मिनट के लिए जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन और समझाने पर माने। मनऊखेड़ा निवासी राजेश कुमार का इकलौता पुत्र इंद्रपाल (10)अपनी बड़ी बहन आशा के साथ बुधवार को साइकिल से घर लौट रहा था।गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में साइकिल पर पीछे बैठे इंद्रपाल के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे,जबकि आशा को मामूली चोटें आई थीं।दोनों को सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया था।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इंद्रपाल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया था,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें