रायबरेली। मिलएरिया क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर रातों-रात कई दुकानें गायब हो गईं। इन दुकानों को जेसीबी से हटवाकर गायब करवाने का आरोप है। दुकानें हटवाए जाने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। ये टीन शेड की दुकानें नगर पालिका की जमीन पर बनी हुई थीं। दुकानदार पिछले दो दशक से यहां अपना जीविकोपार्जन कर रहे थे। आरोप है कि पास के ही एक शख्स ने इन दुकानों को हटवाया है। यह कार्रवाई एक निजी अस्पताल की पार्किंग बनाने के लिए की गई है।