फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीनी विवाद में घायल युवक की मौत, गांव में पुलिस तैनात', 21 सितंबर को हुई थी दो पक्षों में मारपीट

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खपुरा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में 21 सितंबर को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हुए थे। एक पक्ष के राजेंद्र यादव (35) समेत अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर राजेंद्र को एम्स रेफर किया गया था। सोमवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी गुड्डी, बेटे आर्यन (10) और बेटी आराध्या (3) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे थे। विरोध करने पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इसमें राजेंद्र समेत कई लोग घायल हुए थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उनकी ओर से केस दर्ज नहीं किया गया। सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें