लालगंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बहनें शामिल हैं। इसमें चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गाड़ी की रफ्तार तेज होने पर हादसा होने की बात कही जा रही है। पुलिस का दावा है कि हादसा उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के पास हुआ। हालांकि सभी को यहां लाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी भी ली।