रायबरेली: परशदेपुर क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय गोपालपुर में शनिवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।आयोजित रोजगार मेले की शुरूआत सलोन भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कराया।वहीं चयनित 15 अभ्यर्थियों को विधायक ने नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय गोपालपुर में जिला सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला का प्रचार प्रसार न होने की वजह से युवाओं को इसकी जानकारी नही हुई।यही वजह रही कि अधिकतर कम्पनियों के स्टॉल खाली रहे।रोजगार मेले में अडानी,टाटा,पुखराज,आनन्द ग्रुप,हायर,एल आई सी सहित 23 कम्पनियों द्वारा स्टॉल लगाया पर प्रचार प्रसार के अभाव में अधिकतर स्टॉल खाली रहे।और वहाँ मौजूद युवाओं में अधिकतर बच्चे विद्यालय के ही मौजूद दिखे जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग कितना सजग है।जोकि शासन स्तर से विधान सभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को नौकरी देना है। इसके बावजूद विभाग द्वारा वृहद रोजगार मेला का प्रचार प्रसार नही कराया गया जिसकी वजह से अधिकतर युवाओं को इसकी जानकारी ही नही हुई नतीजतन यह रहा कि जिला सेवायोजन विभाग द्वारा बुलाये गए कम्पनियों के ज्यादातर स्टाल की कुर्सियां भी खाली रही।जिला सेवायोजन अधिकारी दिनकर कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में कुल 1062 युवाओं ने आवेदन किया जिसमें से 476 युवाओं को चयनित किया गया है।वहीं कार्यक्रम का संचालन श्याम सुन्दर पाण्डेय ने किया।इस अवसर प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह,विधायक प्रतिनिधि बब्बन यादव,प्रशांत सिंह ,बृजमोहन यादव,छेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।