फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: हम स्कूल बचाने के लिए लड़ रहे हैं-नेहा

रायबरेली: शिक्षा और रोजगार के सवाल को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रही जेनजी महाजुटान यात्रा बृहस्पतिवार को रायबरेली आई। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं है, बल्कि नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के माध्यम से शिक्षा को बेचने की नीति के खिलाफ जुटान है। सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं, ताकि गरीब, दलित, आदिवासी, मुसलमान और बालिकाओं को शिक्षा से बाहर किया जा सके। हम स्कूल बचाने और हर स्कूल में टीचर, लैब, लाइब्रेरी की लड़ाई लड़ रहे हैं। इलाहाबाद से शुरू हुई यह यात्रा बनारस, आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ होते हुए रायबरेली आई तो आइसा के साथ भाकपा (माले), इंकलाबी नौजवान सभा आदि संगठकों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। विकास भवन परिसर में हुई सभा के दौरान आइसा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मनीष कुमार ने कहा कि यूपी में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही है। विश्वविद्यालयों में छात्र संघों पर प्रतिबंध है, ताकि छात्र रोजगार का सवाल न उठा सकें। ये महाजुटान शिक्षा और रोजगार को एक लड़ाई के दो हिस्से के तौर पर जोड़ रही है। भाकपा (माले) के जिला सचिव हनोमान अंबेडकर ने कहा कि रायबरेली में आवासीय विद्यालयों और प्राथमिक विद्यालयों की हालत बहुत खराब हैं। आवासीय विद्यालयों में छात्रावास सुरक्षित नहीं हैं। कहीं बिजली नहीं तो कहीं शिक्षकों का अभाव है। प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय, फर्नीचर गायब है। मध्याह्न भोजन में भ्रष्टाचार रिकॉर्ड स्तर पर है। आज हमें अपने स्कूल बचाने के लिए आगे आना होगा। डॉ. राम कुमार निषाद, अरुण यादव ने भी विचार व्यक्त किए। आइसा के संयोजक दुष्यंत कुमार ने सभी का आभार जताया। संचालन इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव उदय पटेल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें